{"_id":"6262b2c771ed7d3d7845aece","slug":"i-have-come-a-little-in-your-bedroom-to-leave-kaushambi-news-ald3314422128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं, आपके के बेडरूम में थोड़े ही आया हूं जो निकल जाऊं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं, आपके के बेडरूम में थोड़े ही आया हूं जो निकल जाऊं
विज्ञापन
विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा समिति के एक कथित नेता ने शुक्रवार दोपहर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा सिंह के कार्यालय में बदसुलूकी की। मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी का हवाला देते हुए सीवीओ को स्टूल पर लाने को कहा। सीवीओ ने नेता को दफ्तर से बाहर जाने को कहा तो उसने कहा मैं आपके बेडरूम में नहीं आया हूं जो निकल जाऊं। घटना से आहत सीवीओ ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा सिंह का कहना है शुक्रवार को वह अपने कार्यालय में काम निपटा रहीं थीं। इस दौरान एक व्यक्ति आया और उसने खुद का परिचय विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा समिति प्रयागराज के जिलाध्यक्ष राधे मोहन मिश्र के रूप में दिया।
सीवीओ का कहना है कि नेता ने आते ही उनके साथ अभद्रता की और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। जब नेता को दफ्तर से बाहर जाने को कहा गया तो उसने यहां तक कह दिया वह उनके बेडरूम में नहीं आया है, जो बाहर चला जाए। कार्यालय में नेता ने जमकर हंगामा किया। इस बीच सीवीओ ने नेता का वीडियो बनाकर जिलाधिकारी व एसपी को भेजा है।
विज्ञापन
शाम को लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीवीओ का कहना है कि करीब तीन महीने से लगातार उन्हें परेशान किया जा रहा है। फिलहाल शुक्रवार देर शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी।