{"_id":"590a39754f1c1b4a63441e56","slug":"hospital-news-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधर रहे अस्पतालों के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधर रहे अस्पतालों के हालात
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 04 May 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में योगी सरकार बनने के बाद भी अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति नहीं सुधर रही है। सीडीओ के निरीक्षण में कई बार इसका खुलासा भी हो चुका है। अस्पतालों में उपस्थिति में सुधार लाने के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगवाने के निर्देश पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सीएमओ से जवाब तलब किया है।
अस्पताल में मरीजों को सस्ता इलाज आसानी से सुलभ कराने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री ने सत्ता संभालते ही फरमान जारी किया था। मुख्यमंत्री का फरमान मिलने के बाद डीएम अखंड प्रताप सिंह ने सीएमओ को इस दिशा में कदम उठाने के लिए निर्देशित किया था। डीएम ने सीएमओ से कहा कि जिले की सभी 43 पीएचसी, सीएचसी व न्यू पीएचसी में चिकित्सकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगवाएं। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने सिर्फ 11 अस्पतालों में बायोमैट्रिक मशीन लगवाई। 32 अस्पतालों में बायोमैट्रिक मशीन लगवाने में शिथिलता बरती जा रही है। उधर अस्पतालों में तैनात चिकित्सक हैं कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। सीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने मामले की शिकायत डीएम से की तो उन्होंने सीएमओ से जवाब तलब किया है।