फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   : Home guard dies of dengue fever came four days ago

Kaushambi : डेंगू से होमगार्ड की मौत, चार दिन पहले आया था बुखार, प्रयागराज के निजी अस्पताल में मौत

Sat, 29 Oct 2022 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
: Home guard dies of dengue fever came four days ago
मौत - फोटो : अमर उजाला

कौशाम्बी पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में पूरब शरीरा गांव में रहने वाले होम गार्ड की मौत प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। होम गार्ड पिछले 4 दिन से बुखार से पीड़ित था। डेंगू की पाजटिव रिपोर्ट आने पर उसे इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल और फिर प्रयागराज इलाज के लिए भेजा गया था। 

विज्ञापन



फतेहपुर जिले धाता थाना क्षेत्र के सुरझानपुर गांव में रहने वाले श्रवण कुमार (42) पुत्र लक्ष्मण प्रसाद मौजूदा समय में अपनी ससुराल पूरबशरीरा में रहते थे। श्रवण कुमार होमगार्ड विभाग में तैनात थे। वर्तमान समय में श्रवण कुमार ट्रैफिक विभाग में ड्यूटी कर रहे थे। चार दिन पहले ड्यूटी कर श्रवण कुमार अपने घर पहुंचे तो उन्हें शरीर में दर्द व बुखार की शिकायत हुई।
विज्ञापन



पहले उन्होंने नीम हकीम से दवा लेकर ड्यूटी पर दूसरे दिन आ गए। बुखार ज्यादा होने के चलते श्रवण ने जिला अस्पताल में अपनी जांच कराई और वापस घर चले गए। बुखार ज्यादा होने पर उन्हें परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थिति नियंत्रण में न आने पर श्रवण के परिजनों ने उन्हें प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो दिन इलाज के पश्चात उनकी मौत हो गई। श्रवण कुमार अपने पीछे पत्नी व तीन बेटी दो बेटे छोड़ गए हैं। पत्नी सुमित्रा देवी ने रोते हुए बताया कि पति श्रवण कुमार को चार दिन पहले बुखार हुआ था। इलाज के लिए जिला अस्पताल समेत प्रयागराज तक लेकर गए पर उनकी जान नहीं बच सकी।  अब किसके सहारे बच्चो को वह पालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed