फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   home gaurd dies after being cut off cousin injured

ट्रेन से कटकर होमगार्ड के जवान की मौत, चचेरा भाई गंभीर

Tue, 03 Aug 2021 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
home gaurd dies after being cut off cousin injured
home gaurd dies after being cut off cousin injured - फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज कोतवाली के शुजातपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह प्रयागराज से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से गिरकर होमगार्ड के जवान की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ रहा चचेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी है। दोनों भाई अपने ननिहाल से कानपुर के महाराजगंज स्थित घर जा रहे थे। घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम है। रिश्तेदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कानपुर जिले के महाराजपुर निवासी नरेंद्र यादव (45) होमगार्ड का जवान हैं। नरेंद्र का ननिहाल कोखराज कोतवाली के मनमऊ निवासी हीरालाल के यहां था। रविवार को नरेंद्र अपने चचेरे भाई रोहित यादव के साथ ननिहाल आया था। सोमवार सुबह वह लोग शुजातपुर रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन

स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन पहुंची, गाड़ी में चढ़ने के दौरान नरेंद्र अचानक नीचे गिर गया। नरेंद्र को बचाने में रोहित भी ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में रोहित को गंभीर चोटें आईं हैं। घटना देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोहित को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। नरेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर घटना की जानकारी के बाद नरेंद्र के ननिहाल व परिवार पक्ष के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, मौत
कोखराज कोतवाली के चमंधा गांव निवासी राहुल कुमार (24) एक निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट का काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार की सुबह राहुल गांव के सामने से गुजरने वाली रेलवे लाइन को पार कर रहा था। इस दौरान कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

हादसा देख स्थानीय लोग जुट गए। आननफानन गंभीर रूप से घायल राहुल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed