फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   High tension wire broken in the field, death of retired railway worker due to being hit

खेत में टूटकर गिरा हाई टेंशन तार, चपेट में आने से रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत

Sat, 30 Oct 2021 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
High tension wire broken in the field, death of retired railway worker due to being hit
High tension wire broken in the field, death of retired railway worker due to being hit - फोटो : KAUSHAMBI
सैनी कोतवाली के कनवार का मजरा मकरी बाग में शुक्रवार की सुबह करंट की चपेट में आने से रिटायर्ड रेलवेकर्मी शिवमोहन (65) की मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कनवार का मजरा मकरी बाग निवासी शिवमोहन (65) रेलवे का सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। रिटायरमेंट के बाद वह घर पर रहकर खेती-किसानी करते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह वह खेत की तरफ जा रहे थे। रास्ते में वह गांव के धर्मराज के खेत की मेड़ पर टूटकर गिरे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आननफानन परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed