{"_id":"5952bf8d4f1c1b463c8b4724","slug":"help-of-a-late-farmer-wiefe","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान रामबाबू की पत्नी को मुख्यमंत्री कोष से मिले दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान रामबाबू की पत्नी को मुख्यमंत्री कोष से मिले दो लाख
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
मृतक किसान के परिजनों सहायत राशि का चेक प्रदान करते एसडीएम सिराथू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक बख्तियारा के किसान रामबाबू की मौत के 14 दिन बाद सरकार की नींद टूटी है। मंगलवार को किसान के पीड़ित परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। चेक एसडीएम सिराथू एसएन सिंह ने किसान की पत्नी उर्मिला देवी को दिया। साथ ही कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
चक बख्तियारा के किसान रामबाबू ने कई बैंकों से कर्ज ले रखा था। सोसायटी से नोटिस मिला तो वह तनाव में रहने लगा था। इससे परेशान किसान रामबाबू ने 13 जून की रात को गांव के बाहर आम की बाग में फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला तो हड़कंप मच गया। कर्ज में डूबे किसान के फांसी लगा लेने की इस घटना से प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया। नेता गण चक बख्तियारा गांव पहुंचने लगे।
घटना के दूसरे दिन ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कहने पर सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव पीड़ित परिवार से मिले और एक लाख रुपये नकद सहायता राशि प्रदान की। इसके बाद बीजेपी विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने एक लाख रुपये की मदद दी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी दो लाख देने की बात कही है लेकिन अभी तक रकम नहीं मिली है।
विज्ञापन
किसान रामबाबू के पीड़ित परिजनों की मदद के लिए सरकार की ओर से मंगलवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो लाख रुपये का चेक दिया गया। यह चेक रामबाबू की पत्नी उर्मिला को दिया गया। एसडीएम एसएन सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जा रही है।