फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Heat attacks the eyes, increasing number of patients suffering from burning and itching.

Kaushambi News: गर्मी का आंखों पर वार, जलन व खुजली के बढ़े मरीज

Thu, 09 May 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 09 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Heat attacks the eyes, increasing number of patients suffering from burning and itching.
गर्मी का आंखों पर वार, जलन व खुजली के बढ़े मरीज
विज्ञापन


-- मेडिकल कॉलेज में रोजाना आ रहे 35 से 40 रोगी, 20 दिन पहले आते थे 10 से 15 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मौसम के तीखे मिजाज ने लोगों को नेत्र रोगी बनाना शुरू कर दिया है। गर्मी के कारण आंखों में जलन, खुजली और लालपन की समस्या बढ़ गई है। मेडिकल काॅलेज में इनके रोगी पहले भी आते थे, लेकिन 20 दिन के अंदर इनकी संख्या करीब चार गुना हो गई है।

बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी आंखों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में इसका प्रभाव दिख रहा है। यहां रोजाना करीब 100 से 150 मरीज आते हैं। मरीजों की तादाद अब भी वही है, लेकिन रोग बदल गए हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत यादव ने बताया कि पहले मोतियाबिंद के नए व पुराने रोगी ज्यादा आते थे। अब इनकी संख्या घट गई है। इनकी जगह आंखों में जलन, खुजली व लालपन के रोगी बढ़ गए हैं। रोज 30 से 35 मरीज इनसे परेशान होकर आ रहे हैं। डॉ. हेमंत बताते हैं कि तेज, धूप और गर्मी की वजह से यह दिक्कतें बढ़ रहीं हैं। हालांकि, कुछ दिन के उपचार से यह ठीक भी हो जाती हैं। लेकिन, समय पर सही उपचार न मिलने के कारण दिक्कत बढ़ भी सकती है। इसलिए, लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

--------
नेत्र रोगों से बचने को इन बातों का रखें खयाल
-- जितना हो सके उतना तेज धूप में जाने से बचे।
-- धूप में निकले तो काले चश्मे व टोपी का प्रयोग करें।
-- थोड़ी-थोड़ी देर में आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें।
-- शरीर में पानी की कमी न होने दें, इससे आंखें भी प्रभावित होंगी।
-- खीरा, ककड़ी, तरबूज आदि मौसमी फलों व सब्जियों का सेवन करें।
-- आंखों में खुजली या जलन होने पर उन्हें रगड़े नहीं, बल्कि पानी से धोएं।
-- आंखों में दिक्कत होने पर घरेलू इलाज न करें, चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed