कौशांबी : कथावाचक समेत आठ के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था आरोपी
आठ महीने पहले व्यास ने उसे प्रयागराज के एक होटल में बुलाया और वहां दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का उसने धोखे से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद से वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। पिछले दिनों उसने अपने परिवार वालों की मदद से देह व्यापार कराना चाहा।
विस्तार
प्रयागराज के लालापुर कोतवाली इलाके की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले कथा वाचक सहित आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि कथा वाचक उससे देह व्यापार करने का दबाव बना रहा था।
लालापुर इलाके की एक युवती ने सरायअकिल कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अगस्त 2020 को वह अपनी मौसी के घर मांडा इलाके में गई थी। वहां भागवत कथा करने के लिए सरायअकिल कोतवाली के इछना गांव निवासी व्यास बालदत्त द्विवेदी को बुलाया गया। आरोप है व्यास ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह उसके साथ अक्सर फोन पर बात करता था।
आठ महीने पहले व्यास ने उसे प्रयागराज के एक होटल में बुलाया और वहां दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का उसने धोखे से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद से वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। पिछले दिनों उसने अपने परिवार वालों की मदद से देह व्यापार कराना चाहा। उसे महाराष्ट्र सहित कई जगह भेजा गया। इसका विरोध करने पर कथा वाचक ने उसके कुछ रिश्तेदारों को अश्लील वीडियो भेज दिए।
बृहस्पतिवार को युवती ने सरायअकिल कोतवाली में कथा वाचक व उसके मां-बाप सहित आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ चायल श्यामकांत का कहना है घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।