फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   hanging for rapist

फांसी बरकरार, आगे भी यही दरकार

Sat, 06 May 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 06 May 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
hanging for rapist
Demo pic - फोटो : google
दिल्ली के बहुचर्चित निर्भया कांड के आरोपियों की फांसी की सजा सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखी है। टीवी देख रही कौशाम्बी की महिलाओं को इससे काफी सुकून मिला। इस खबर के बाद वे यह सोचने के विवश हो गई हैं कि दो माह के भीतर जिले में जिस तरह से छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाएं हुईं क्या उनके आरोपियों को भी सरकार कोर्ट में कड़ी सजा दिलाने के लिए कदम उठाएगी।
विज्ञापन

 
 सुप्रीमकोर्ट के फैसले पर मंझनपुर के चकनगर की वैदही गुप्ता का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया कांड के आरोपियों की फांसी की सजा बरकरार रखी है। देश की सबसे बड़ी अदालत से उन्हें ऐसी ही उम्मीद थी। वैदही का मानना है कि कौशाम्बी में दो माह के भीतर तमाम घटनाएं हुईं। छात्रा रचना सिंह प्रकरण वह भुला नहीं पा रही है।
विज्ञापन


छेड़खानी का शिकार पीड़िता ने फांसी लगा ली थी। क्या उसके आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी? उनका यही कहना है कि इस मामले में भी सरकार ऐसी पैरवी करे ताकि आरोपियों को सजा मिल सके। समाजसेवी निधि त्रिपाठी महिला प्रकोष्ठ की सदस्य हैं। उनका कहना है कि निर्भया कांड पर आया फैसला सही है। निधि कहती हैं कि कौशाम्बी में संजू देवी व रचना सिंह प्रकरण भी सबकी जुबान पर है। इस मामले में भी पुलिस के पैरोकार और सरकारी वकील को अपना पक्ष मजबूती से रखना होगा तभी आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अब पैरोकारों को ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। कहा कि निर्भया कांड महिलाओं के लिए खौफ बन चुका था लेकिन अब कोर्ट का फैसला अपराधियों के लिए खौफ बन जाएगा। ऐसी मिसाल कौशाम्बी में भी बननी चाहिए। समाज सेवी बलवीर सिंह चौहान का कहना है कि फैसले का स्वागत है। जिस तरह से निर्भया के साथ दरिंदगी हुई थी उसकी सजा इससे कम नहीं हो सकती। सालों बाद भी निर्भया की घटना जेहन से नहीं उतर रही है। फांसी की सजा होने पर सुकून मिला है।

बलवीर सिंह चौहान कहते हैं कि डेढ़ माह पहले सरेराह एक छात्रा से छेड़खानी हुई थी। इस प्रकरण में पुलिस टालमटोल कर रही थी। छात्रा ने एएसपी से सीधे मोबाइल पर बातचीत की तो पुलिस हरकत में आई। कहा कि इस प्रकरण में भी अब कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।


निर्भया कांड पर फैसला आने के बाद से छात्रा रचना सिंह और संजू देवी के परिजन भी सहमत हैं। उनका भी कहना है कि उनके मामले में भी शासन और प्रशासन इतनी मजबूती से अपना पक्ष रखे कि कोर्ट इसी तरह की कड़ी सजा सुनाए ताकि कोई इस तरह की हरकत करने का दुस्साहस न कर सके। बता दें कि रचना सिंह व संजू देवी के साथ छेड़खानी हुई थी। घटना के बाद दोनों छात्राओं ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed