{"_id":"621bcb7ffa05a77bd97f2874","slug":"haat-seat-candidates-could-not-even-vote-for-themselves-kaushambi-news-ald327903779","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाट सीट के प्रत्याशी खुद के लिए भी नहीं कर सके मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाट सीट के प्रत्याशी खुद के लिए भी नहीं कर सके मतदान
विज्ञापन
जिले की हाट सीट कही जाने वाली सिराथू विधान सभा में भाजपा व सपा के उम्मीदवार तक अपना वोट नहीं डाल सके। सदर से सपा, बसपा व भाजपा प्रत्याशी ने अपने लिए वोट डाले। चायल में बसपा व कांग्रेस प्रत्याशी ही अपने लिए वोट डाल सके।
सिराथू विधान सभा से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा प्रत्याशी हैं। केशव सिराथू के ही रहने वाले हैं। चुनावी कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण केशव रविवार को जिले में नहीं थे। चुनाव की देखभाल का जिम्मा उनकी पत्नी राजकुमारी मौर्य ने संभाल रखा था। बाद में पता चला कि डिप्टी सीएम ने अपना मतदान प्रयागराज में किया है। सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल भी बाहर की होने के कारण अपने लिए अपना वोट नहीं डाल सकीं। यहां से बसपा प्रत्याशी मुंसब अली उस्मानी ने अपने गांव परास में वोट डाला।
सदर विधान सभा से सपा प्रत्याशी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने अपने परिवार के साथ पैतृक गांव लोधन का पुरवा में वोट डाला। बसपा प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने भी मंझनपुर में मतदान किया। यहां भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा विधायक लालबहादुर ने अपने पैतृक गांव बनीखास में वोट डाला। चायल विधान सभा में कांग्रेस प्रत्याशी तलत अजीम व बसपा के अतुल द्विवेदी ही अपने लिए वोट डाल सके। भाजपा व अपना दल गठबंधन प्रत्याशी नागेंद्र पटेल व सपा प्रत्याशी पूजा पाल भी खुद के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में वोट नहीं डाल सके।