{"_id":"68e6c6f1271f63da3507bcf2","slug":"gst-department-seizes-car-loaded-with-firecrackers-without-documents-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-131144-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जीएसटी विभाग ने बिना दस्तावेज पटाखा लदी कार पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जीएसटी विभाग ने बिना दस्तावेज पटाखा लदी कार पकड़ा
Thu, 09 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली इलाके में बुधवार सुबह जीएसटी विभाग की प्रयागराज यूनिट ने पटाखे से लदी कार को बिना वैध दस्तावेज के पकड़ लिया। टीम ने कार को पिपरी थाने में खड़ा करा दिया है।
प्रयागराज जीएसटी विभाग की यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली कि भारी मात्रा में पटाखा बिना बिल या ई-वे बिल के क्षेत्र में लाई जा रही है। इस दौरान जीएसटी अधिकारी सुप्रिया दुबे ने टीम गठित की और तिल्हापुर मोड़-मनौरी मार्ग पर नाकाबंदी की।
टीम ने मखऊपुर तिराहे के पास संदिग्ध कार को रोक लिया। चालक से माल के दस्तावेज मांगे गए लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। कार की तलाशी में बड़ी मात्रा में पटाखा मिला। चालक ने पूछताछ में बताया कि पटाखा बिना कागजात के परिवहन किया जा रहा था। जीएसटी अधिकारी सुप्रिया दुबे ने बताया कि टीम ने कार को जब्त कर लिया।