{"_id":"5d1a5b0d8ebc3e3cd62b9754","slug":"gram-pradhan-beats-husband-and-wife-at-home-with-companions-kaushambi-news-ald2483005180","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने साथियों संग घर में दंपति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान ने साथियों संग घर में दंपति को पीटा
विज्ञापन
प्रधान ने साथियों संग घर में दंपति को पीटा, तोड़फोड़
ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर असलहे लहराते हुए फरार हुए हमलावर
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गेरिया खालसा गांव का मामला, 33 के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गेरिया खालसा गांव में रविवार शाम जमीनी विवाद के चलते प्रधान ने साथियों संग घर में घुसकर एक युवक को पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी और बच्चों की भी पिटाई की। गृहस्थी का सामान तोड़ने के साथ नगदी भी लूट ली। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर हमलावर असलहे लहराते हुए फरार हो गए। मामले में प्रधान सहित 33 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है।
गेरिया खालसा निवासी प्रदीप तिवारी ने बताया कि ग्राम प्रधान शैलेन्द्र कुमार पुत्र ज्ञान सिंह से एक जमीन को लेकर उसका झगड़ा चल रहा है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़ित की मानें तो रविवार शाम प्रधान अपने तीन दर्जन असलहों से लैश साथियों के साथ उसके दरवाजे पर चढ़कर अपशब्द कह रहा था। ऐतराज जताने पर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी अनुराधा, बच्चों सौरभ (18) और वैष्णवी (15) को भी पीटा। गृहस्थी का हजारों रुपया कीमत का सामान तोड़ डाला। आरोप है कि बक्से का ताला तोड़कर भीतर रखा डेढ़ हजार रुपया भी लूट लिया। चीख-पुकार पर ग्रामीण इकट्ठा हुए तो हमलावर असलहे लहराते हुए धमकी देकर फरार हो गए। सुबह पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने प्रधान और उसके भाई सहित तीन नामजद तथा 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।