फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Goddess Lakshmi, the goddess of wealth, will visit every home on Diwali

Kaushambi News: दीपावली पर धन की अधिष्ठात्री मां लक्ष्मी घर-घर करेंगी विचरण

Mon, 20 Oct 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 20 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Goddess Lakshmi, the goddess of wealth, will visit every home on Diwali
दीपावली का पर्व आज (सोमवार ) को मनाया जाएगा। इस दिन धन की अधिष्ठात्री मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि दीपावली को अर्धरात्रि के समय लक्ष्मी जी सदगृहस्थों के घर में विचरण करती हैं।
विज्ञापन

इसलिए अपने घर को स्वच्छ, शुद्ध व सुशोभित कर दीप जलाना चाहिए। दीप जलाने से मां लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। शास्त्रों के मुताबिक, जो व्यक्ति दीपावली पर लक्ष्मी की पूजा करता है, उसके घर में लक्ष्मी जी निवास करती हैं। जो आलस्य व निद्रा में पड़कर दीपावली को यूं ही मानता है, उसके घर से लक्ष्मी जी रूठ कर चली जाती हैं। पंडित ज्ञानेंद्र शास्त्री ने बताया कि पुराणों में दीपक जलाना लाभकारी बताया गया है।
विज्ञापन

कार्तिक मास जैसा कोई दूसरा महीना नहीं
इस महीने में दीप प्रज्वलित कर मंदिर, गोशाला, बगीचा, तालाब, बावड़ी, खेत आदि पर दीपक जलाकर लक्ष्मी जी की स्तुति करनी चाहिए। दीपक जलाने से दरिद्रता नष्ट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्रों में दीपावली का महत्व
- कार्तिक अमावस्या को दीपक जलाने का विशेष महत्व है। कथाओं के मुताबिक, एक बार सूर्य देव ने विश्राम की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन वह अपने कर्म से थक चुके हैं। इसलिए वह अरुणाचल की ओर चले गए। कुछ दिन पृथ्वी पर अंधेरा छाया रहा।
आदिमानव अपनी गुफा से बाहर निकल कर अंधेरा दूर करने के लिए उपाय सोचा। उसने एक पत्थर का कपनुमा गहरा गोल टुकड़ा उठाया। उसमें कपास की बाती बनाकर आग लगा दी। स्कंद पुराण, पद्म पुराण और भविष्य पुराण में इसकी विभिन्न मान्यताएं हैं।

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
दीपावली का त्योहार 20 अक्तूबर को है। दीपावली की रात प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रात 06:55 बजे से रात 08:01 बजे तक रहेगा।
-------
दीपावली की शुभ तिथि
अमावस्या तिथि प्रारंभ - 20 अक्तूबर को दोपहर 03:44 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त - 21 अक्टूबर को शाम 05:54 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed