फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   goat thieves who crushed the constable are hidden in Prayagraj

Kaushambi : प्रयागराज में छिपे हैं सिपाही को कुचलने वाले बकरा चोर, सीसीटीवी फुटेज में यहां तक दिखे थे बदमाश

Wed, 31 Jan 2024 04:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 Jan 2024 04:24 PM IST
सार

पुलिस ने बोलेरो सवारों की धर-पकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। 80 के करीब कैमरे चेक किए गए। जिसमें बोलेरो तिल्हापुर मोड़ होकर पूरामुफ्ती कोतवाली के सल्लाहपुर गांव की ओर जाती दिखी। इसके बाद से बोलेरो का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
goat thieves who crushed the constable are hidden in Prayagraj
सिपाही अवनीश दुबे। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिपाही अवनीश दुबे को बोलेरो से कुचलकर मौत के घाट उतारने वाले बकरा चोर प्रयागराज में छिपे हैंं। वारदात के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो चोरों की बोलेरो सल्हापुर (प्रयागराज) तक दिखी। इसके बाद लोकेशन नहीं मिली। पुलिस का दावा है कि बकरा चोर प्रयागराज में ही पनाह लिए हैं। वह कहां छिपे है, पुलिस की टीमें उनकी तलाश कर रहीं हैं। सिपाही अवनीश दुबे को सोमवार की भोर में बोलेरो सवार बकरा चोर गैंग के सदस्यों ने कुचल दिया था। घटना में गंभीर रूप से घायल सिपाही की प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बोलेरो सवारों की धर-पकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। 80 के करीब कैमरे चेक किए गए। जिसमें बोलेरो तिल्हापुर मोड़ होकर पूरामुफ्ती कोतवाली के सल्लाहपुर गांव की ओर जाती दिखी। इसके बाद से बोलेरो का पता नहीं चल सका। पुलिस सूत्रों मुताबिक सल्हापुर से प्रयागराज शहर जाने के लिए कई शाॅर्टकट रास्ते हैं।

विज्ञापन

 

माना जा रहा है कि बोलेरो सवार उन्हीं रास्तों से प्रयागराज पहुंचे होंगे। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश एसओजी समेत गठित आठ पुलिस की टीमें बराबर बोलेरो का लोकेशन ट्रेस कर रही है। मंगलवार शाम तक पुलिस को फिलहाल कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। सिपाही को कुचलने वाले बोलेरो सवार बकरा चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बकरा मंडी में भी रही पुलिस की निगाह

नेवादा। सरायअकिल के बजहा गांव निवासी धीरेंद्र सिंह के तीन बकरे चोरी करके बोलेरो सवार बदमाश भागे थे। पुलिस ने इलाके के गांवों में पता किया कि कहीं कोई लावारिस बकरा तो नहीं दिखा। इसके अलावा जिले के अलावा प्रयागराज की बकरा मंडी में पुलिस ने निगाह रखी। पुलिस ने बकरा मंडी में भी निगरानी की, लेकिन बकरा चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। संवाद


करेली में पनाह ले सकते हैं आरोपी

नेवादा। सिपाही को कुचलने वाले बकरा चोर प्रयागराज के करेली में पनाह लेने की संभावना है। पुलिस की एक टीम करेली में प्रयागराज पुलिस की मदद से संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। मंगलवार देर शाम तक बकरा चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। संवाद


आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। एसओजी के साथ आठ टीम लगाई गई हैं। जल्द ही वे गिरफ्त में होंगे। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed