कौशांबी : घर से कोचिंग के लिए निकली ग्राम प्रधान की लड़की की लाश तालाब में मिली, आत्महत्या की आशंका
चकसैयदअलीपुर गांव के राकेश कुमार गांव का चौकीदार है, जबकि उसकी पत्नी गांव की प्रधान है। राकेश कुमार ने बताया कि उसकी बेटी कुमारी रानी (13) गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। इसके अलावा वह अपने छोटे भाई अखिलेश के साथ करारी कोचिंग भी पढ़ने जाती थी।
विस्तार
चकसैयदअलीपुर गांव के राकेश कुमार गांव का चौकीदार है, जबकि उसकी पत्नी गांव की प्रधान है। राकेश कुमार ने बताया कि उसकी बेटी कुमारी रानी (13) गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। इसके अलावा वह अपने छोटे भाई अखिलेश के साथ करारी कोचिंग भी पढ़ने जाती थी। सोमवार की सुबह रानी छोटे भाई अखिलेश के साथ अलग-अलग साइकिल से करारी कोचिंग जा रही थी।
अखिलेश आगे-आगे जा रहा था, जबकि रानी पीछे थी। गांव से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर जाने के बाद अखिलेश ने पीछे मुड़कर देखा तो रानी दिखाई नहीं दी। अखिलेश अपनी साइकिल मोड़ कर वापस लौटने लगा तो लल्ली तालाब के पास रानी का चप्पल पड़ा था, जबकि उसकी साइकिल एक पेड़ के सहारे खड़ी थी।
रानी कही दिखाई नही दी। अखिलेश ने यह बात घरवालों को बताई। कुछ लोगों ने तालाब में घुसकर देखा तो रानी की लाश डूबी हुई मिली। परिजन तुरंत इलाज को लेकर भागे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एसओ सीबी मौर्य का कहना है कि पोस्टमार्टमरिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजन कह रहे रानी ने की है आत्महत्या
रानी की लाश मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया। पूछताछ में परिजनों का कहना कि रानी को कोचिंग जाने के पहले किसी बात को लेकर डांट दिया गया। वह गुस्से में घर से निकली थी। गुस्से में आकर उसने तालाब कूदकर आत्महत्या कर लिया होगा।