फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girl going to Mumbai with family missing from railway station, suspect of abducting lover

कौशांबी : परिवार वालों के साथ मुंबई जा रही किशोरी रेलवे स्टेशन से लापता, प्रेमी पर भगा ले जाने का शक

Sat, 17 Jun 2023 05:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 05:29 PM IST
सार

इलाके के एक गांव की महिला ने बताया कि बीते 10 जून को वह परिवार समेत मुंबई जा रही थी। उसे प्रयागराज के छिवकी स्टेशन से ट्रेन पकड़ना था। वहां पहुंचकर प्लेटफार्म पर वह ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी उसकी बेटी ने आइसक्रीम खाने की बात कहकर उससे पैसे मांगे। उसने बेटी को पैसा दे दिया तो वह आइसक्रीम लाने कुछ दूर आगे दुकान तक चली गई और वहीं से अचानक लापता हो गई।

विज्ञापन
Girl going to Mumbai with family missing from railway station, suspect of abducting lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलाके के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी अपने परिवारवालों के साथ मुंबई जा रही थी। प्रयागराज के छिवकी स्टेशन के प्लेटफार्म पर वह अपनी मां से आइसक्रीम लाने की बात कहकर कुछ दूर गई और वहीं से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिवार वाले वापस घर लौट आए और शुक्रवार को उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इलाके के एक गांव की महिला ने बताया कि बीते 10 जून को वह परिवार समेत मुंबई जा रही थी। उसे प्रयागराज के छिवकी स्टेशन से ट्रेन पकड़ना था। वहां पहुंचकर प्लेटफार्म पर वह ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी उसकी बेटी ने आइसक्रीम खाने की बात कहकर उससे पैसे मांगे। उसने बेटी को पैसा दे दिया तो वह आइसक्रीम लाने कुछ दूर आगे दुकान तक चली गई और वहीं से अचानक लापता हो गई।
विज्ञापन


काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब बेटी नहीं लौटी तो उसने खोजबीन करना शुरू किया, लेकिन उसका पता नहीं चला तो सामान लेकर सभी लोग वापस गांव लौट आए। महिला के मुताबिक गांव आकर खोजबीन करने पर पता चला कि संदीप नाम का लड़का अक्सर बेटी के मोबाइल पर बातचीत करता था। इतना सुराग लगने पर उसने थाने में शिकायत की। शिकायत लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed