फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Girish started elephant ride

गिरीश ने शुरू की हाथी की सवारी

Wed, 08 Jan 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Girish started elephant ride
Girish started elephant ride - फोटो : KAUSHAMBI
गिरीश ने शुरू की हाथी की सवारी
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने दिलाई सदस्यता
मंझनपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 15 जनवरी को मुखिया मायावती का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप मनाएगी। कार्यक्रम का आयोजन ओसा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसकी सफलता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने मंगलवार को जिले का दौरा किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं संग बैठक की। इस दौरान कांग्रेस के कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी रहे गिरीश पासी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाकर बसपा में शामिल किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्षा के जन्मदिन पर दस हजार लोगों को जुटाने का आह्वान किया। इसके लिए सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को गांवों में जाकर घर-घर जनसंपर्क करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश की भाजपा सरकारों को सभी मोर्चों पर फेल बताया। कहा कि कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महंगाई चरम पर है। किसान, व्यापारी, युवा एवं महिलाओं समेत सभी वर्ग परेशान है। इस मौके पर जोनल कोआर्डिनेटर अशोक कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष आमिर काजी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र गौतम, पूर्व लोकसभा प्रभारी अंबर भाई, घनश्याम गौतम, मंसूर अहमद कुंजड़ा, राजेश पासी, सुफियान अहमद, चंद्रबली चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed