{"_id":"590b7eeb4f1c1b0b394429d8","slug":"ghattauli-at-saini-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में पेट्रोल पंप में मिली चिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में पेट्रोल पंप में मिली चिप
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 05 May 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिप से घटतौली केवल लखनऊ तक ही सीमित नहीं है। कौशाम्बी में भी यह धंधा बखूबी चल रहा है। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को जिला पूर्ति अधिकारी की टीम ने एक पेट्रोल पंप पर छापा मारकर किया। चिप मशीन के मदर बोर्ड से चिपकी पाई गई। माप कराने पर एक लीटर में 20 मिलीलीटर पेट्रोल कम मिला। डीएसओ ने पेट्रोल पंप के दोनों नाजुल सीज कर दिए हैं। इनमें एक नाजुल से पेट्रोल और दूसरे से डीजल की बिक्री की जा रही थी। कौशाम्बी में चिप के माध्यम से घटतौली करने का यह पहला मामला है।
अझुवा के संतोष त्रिपाठी ने निंदूरा गांव के सामने हाइवे किनारे त्रिपाठी आटो मोबाइल के नाम से पेट्रोल पंप खोल रखा है। उन्होंने अपना पेट्रोल पंप अजय सिंह को लीज पर दे रखा है। गुरुवार को डीएसओ आनन्द सिंह ने टीम के साथ पेट्रोल पंप पर छापा मारा। टीम पहुंचते ही पंप पर अफरा-तफरी मच गई। जांच के दौरान टीम को पेट्रोल और डीजल के एक-एक नाजुल में चिपें लगी मिलीं। इनको मशीन के मदर बोर्ड और पल्स बोर्ड से चिपकाया गया था। तेल की नाप कराई गई तो एक लीटर में 20 एमएल की कमी मिली। जांच के बाद डीएसओ ने डीजल और पेट्रोल के दोनों नाजुल सीज कर दिए। इसके साथ ही पेट्रोल पंप मालिक को नोटिस जारी कर दिया।
पेट्रोल पंप के दो नाजुल में चिपें पाई गईं। एक चिप मदर बोर्ड में जबकि दूसरी पल्स बोर्ड में लगी थी। इनमें एक चिप तेल की मात्रा करती थी और दूसरी कीमत सही रखने का काम करती थी। पंप के दोनों नाजुल सीज कर दिए गए हैं। यह भी पता चला कि संतोष त्रिपाठी ने पेट्रोल पंप किराए पर दे रखा है। यह भी नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
आनन्द सिंह
जिला पूर्ति अधिकारी
कौशाम्बी