{"_id":"185af7ffbc551c3d7b1d17e0a049a50d","slug":"get-the-right-to-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से ही मिलेगा अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से ही मिलेगा अधिकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sun, 14 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। हक हासिल करने के लिए तालीम सबसे अहम है। तभी वह अपने हक की लड़ाई लड़ सकती है। यह बातें शनिवार को करारी कालेज में आयोजित गोष्ठी में उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मोहम्मद ताहिर ने कही। उन्होंने कहा कि संविधान में वर्णित अधिकारों का लाभ प्रत्येक इंसान को मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने लोगों से मानवाधिकार का हनन नहीं करने की अपील भी लोगों से की।
करारी स्थित रिजवी स्ंिप्रगफील्ड कालेज में शनिवार को मानवाधिकार गोष्ठी आयोजित की गई। इसका शुभारंभ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मोहम्मद ताहिर ने किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में मानवाधिकार का संरक्षण पूरी दूनिया के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार संरक्षण के लिए मन में अच्छी सोच रखने की जरूरत है। खुद लोगों को अपने मन में यह संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि संविधान में वर्णित अधिकार हर इंसान को मिलना चाहिए। यह हक लोग शिक्षा के माध्यम से ही हासिल कर सकते हैं।
उन्होंने गोष्ठी में मौजूद सभी लोगों से अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी तालीम दिलाने का भी आह्वान किया। वहीं कालेज के प्रबंधक राशिद रिजवी ने कहा कि मानवाधिकार आम आदी की जिंदगी से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार की रक्षा तभी हो सकेगी। जब प्रत्येक व्यक्ति इसे समझे और एक-दूसरे की मदद का जज्बा मन में रखे। इस दौरान कालेज के प्रबंधक ने स्मृति चिन्ह देकर न्यायमूर्ति को सम्मानित भी किया। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डा आईए आजमी, लुबना फातिमा रिजवी, आलोक श्रीवास्तव, शमीम रजा, जैगम अब्बास, साकिब तौफीक, संतोष सिंह, संजय चौबे आदि मौजूद रहे।