फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Gender change: Rahul or Ragini - Medical done at two levels, after test in Prayagraj the final seal will be ta

राहुल से रागिनी बना युवक: प्रेमजाल में फंसाकर धोखे से बदलवाया लिंग, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

Thu, 06 Jul 2023 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jul 2023 07:30 PM IST
सार

कौशाम्बी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले राहुल का कहना था कि उसे बचपन से नाच गाना का शौक था। वह नौटंकी में नाचने का काम करता था। राहुल के मुताबिक वर्ष 2016 में हिसामबाद निवासी सतीश ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। उसने शादी करने का वादा करके धोखे से लिंग परिवर्तन करा दिया।

विज्ञापन
Gender change: Rahul or Ragini - Medical done at two levels, after test in Prayagraj the final seal will be ta
राहुल से बनी रागिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल से कथित तौर पर लिंग परिवर्तन के बाद रागिनी बने युवक की कहानी में तमाम झोल सामने आ रहे हैं। पुलिस ने दो स्तर पर मेडिकल कराया लेकिन लिंग परिवर्तन कराए जाने की हकीकत से पर्दा नहीं उठ सका। अब प्रयागराज में तीसरे चरण के मेडिकल परीक्षण के बाद तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले राहुल का कहना था कि उसे बचपन से नाच गाना का शौक था। वह नौटंकी में नाचने का काम करता था। राहुल के मुताबिक वर्ष 2016 में हिसामबाद निवासी सतीश ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। उसने शादी करने का वादा करके धोखे से लिंग परिवर्तन करा दिया। मंदिर में दोनों ने शादी की। इसके बाद राहुल ने उसके साथ कुकर्म किया। अब राहुल के पिता अर्जुन व चाचा कल्लू ने उसके जीवन भर की कमाई छह लाख रुपया हड़प कर लिया।

विज्ञापन

प्रेमी सतीश उसे अपनाने से इन्कार कर रहा है। शिकायत पर पुलिस ने तीन जुलाई को आरोपितों के खिलाफ कुकर्म, गबन, मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना सीओ सिटी अभिषेक सिंह कर रहें हैं। राहुल से रागिनी बने युवक के प्रारंभिक मेडिकल में लिंग परिवर्तन की बात सामने नहीं आई। इंस्पेक्टर महेश चंद्र का कहना है बृहस्पतिवार को उसका स्त्री रोग विशेषज्ञ से मेडिकल कराया गया।

पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो अब तक के मेडिकल में जो रिपोर्ट आई हैं उसमें राहुल के किन्नर होने की बात पता चली। दोनों रिपोर्ट के मिलान में अगर विरोधाभाष हुआ तो प्रयागराज में प्लास्टिक सर्जरी विभाग में परीक्षण कराया जाएगा। वहीं चर्चा रही कि कथित रागनी ने यह कहा कि वह सतीश को नहीं छोड़ सकती। चाहे वह शादी भी कर लें लेकिन उसका जीवन भर साथ निभाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed