{"_id":"61aa6f9a9260087cdb5dd0ea","slug":"four-paddy-purchasing-centers-found-locked-in-the-inspection-of-sdm-kaushambi-news-ald3218659120","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसडीएम के निरीक्षण में ताला बंद मिले चार धान क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसडीएम के निरीक्षण में ताला बंद मिले चार धान क्रय केंद्र
विज्ञापन
Four paddy purchasing centers found locked in the inspection of SDM
- फोटो : KAUSHAMBI
सदर एसडीएम प्रखर उत्तम ने शुक्रवार को धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें चार केंद्रों में ताला लटकता मिला। इस पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की बात कही है।
शुक्रवार को पौर कांशीरामपुर गांव पहुंचे एसडीएम को धान क्रय केंद्र में ताला लटकता मिला। किसानों का धान खरीदने के लिए कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं था।
इसके बाद विदांव पहुंचे एसडीएम को क्रय केंद्र में बिना टोकन के ही धान की तौल होते मिली। इसी के बगल में क्रय एजेंसी मां तारा किसान प्रोड्यूसर के केंद्र पर न तो किसान उपस्थित थे और न ही धान खरीद की जा रही थी। श्री कुबेर प्रक्रियात्मक संस्था के धवाड़ा गांव में भी संचालित दोनों क्रय केंद्र बंद पाए गए।
किसी प्रकार की खरीद नहीं हो रही थी। मंडी समिति ओसा के अंदर संचालित क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां धान की खरीद हो रही थी, लेकिन टोकन रजिस्टर नहीं बनाया गया था। मंडी समिति के क्रय केंद्र का निरीक्षण करने पर उपस्थित किसानों ने बताया कि मंडी समिति द्वारा टोकन के अनुसार खरीद नहीं की जा रही है। केंद्र पर बोरे भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि टोकन के अनुसार ही खरीद कराएं। बंद मिले क्रय केंद्रो के बाबत एसडीएम ने कार्रवाई की बात कही है। उपजिलाधिकारी के निरीक्षण से ताला बंद क्रय केंद्र संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।