फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four injured including outpost in-charge due to jeep overturn

जीप पलटने से चौकी प्रभारी समेत चार घायल

Wed, 08 Jan 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four injured including outpost in-charge due to jeep overturn
Four injured including outpost in-charge due to jeep overturn - फोटो : KAUSHAMBI
जीप पलटने से चौकी प्रभारी समेत चार घायल
विज्ञापन

सोमवार की देर रात पतौना पुल के समीप ट्रक के साइड मारने पर हुआ हादसा
मंझनपुर। सोमवार की रात गश्त पर निकले शमसाबाद चौकी प्रभारी की सरकारी जीप पतौना पुल के समीप ट्रक के साइड मारने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। चौकी प्रभारी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र की शमसाबाद चौकी पुलिस सोमवार की रात सरकारी जीप से गश्त कर रही थी। जीप में चौकी प्रभारी दीपक कुमार सोनकर, हमराही सिपाही प्रवीण कुमार सिंह, प्रशांत व चालक शिवपूजन थे। रात करीब दो बजे पतौना से गश्त करके पुलिसकर्मी वापस चौकी की तरफ जा रहे थे। पतौना स्थित ससुर खदेरी नदी के पुल पर जैसे ही जीप पहुंची सामने से बेकाबू ट्रक आ गया। ट्रक की साइड लगने से अनियंत्रित हुई जीप पलट गई। घटना की जानकारी पर सदर कोतवाल उदयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने चौकी प्रभारी की हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया है। मंगलवार की सुबह सीओ सदर एसएन पाठक ने जिला अस्पताल जाकर भर्ती पुलिसकर्मियों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed