फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four crooks arrested for attempting to rob cashvan

कैशवैन लूटने के प्रयास के मामले में चार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four crooks arrested for attempting to rob cashvan
Four crooks arrested for attempting to rob cashvan - फोटो : KAUSHAMBI
कैशवैन लूटने के प्रयास के मामले में चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

30 दिसंबर को घटना वाले दिन मुठभेड़ में पकड़ा गया था एक बदमाश
एक बदमाश को प्रयागराज पुलिस ने गुरुवार को किया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सिक्योर वैली कंपनी की कैश वैन पर बमबाजी व फायरिंग कर लूटने का प्रयास करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों पर 50-50 हजार का ईनाम घोषित था। वारदात में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने घटना वाले दिन ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक अन्य बदमाश गुरुवार को प्रयागराज पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, चोरी की दो बाइक व कार बरामद हुई है।

शुक्रवार को ऑफिस में एसपी अभिनंदन ने बताया कि 30 दिसंबर को सिक्योर वैली की वैन दारानगर स्थित बीओबी के एटीएम में कैश भरने जा रही थी। ननसैनी के समीप कार सवार बदमाशों ने वैन में पहले बम मारा, इसके बाद टायर में गोली मार कर उसे ब्रस्ट कर दिया था। इसके बाद भी वैन चालक ने हिम्मत दिखाकर गाड़ी नहीं रोकी। यूपी-112 में सूचना होने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर वारदात में शामिल मिर्जापुर निवासी बलवंत मौर्य को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। बलवंत के पैर में गोली लगी थी। इस मामले में प्रकाश में आए अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी अशोक कुमार के निर्देशन में पुलिस टीमें लगाई गई थी। गुरुवार रात प्रयागराज-वाराणसी बाईपास स्थित नथई का पूरा गांव के समीप मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों की पहचान प्रयागराज के धूमनगंज कोतवाली अंतर्गत अबूबकरपुर निवासी कौशल कुमार श्रीवास्तव उर्फ गगन, धीरज यादव, मिर्जापुर निवासी गोलू सोनी उर्फ बच्चा व फतेहपुर के थरियांव निवासी देवानंद श्रीवास्तव उर्फ बबलू के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर कोखराज राकेश तिवारी, सैनी इंस्पेक्टर बीपी त्रिपाठी, करारी इंस्पेक्टर केपी सिंह, महेवाघाट इंस्पेक्टर अतुल सिंह, कड़ा के इंस्पेक्टर अशोक कुमार के अलावा प्रयागराज क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव, कण्व कुमार मिश्र, अमित कुमार और उपनिरीक्षक सुनील यादव की टीम शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed