फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Four BLOs suspended for arbitrariness on duty, order to file a report against one

ड्यूटी पर मनमानी में चार बीएलओ निलंबित, एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

Tue, 16 Nov 2021 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four BLOs suspended for arbitrariness on duty, order to file a report against one
ड्यूटी पर मनमानी में चार बीएलओ निलंबित, एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन

- डीएम ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। विधान सभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कलक्ट्रेट में ईआरओ व एईआरओ के साथ बैठक की। इस दौरान ड्यूटी में मनमानी पर डीएम ने चार बीएलओ को निलंबित कर दिया। डीएम ने एक बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने आदेश भी दिया है।
जिलाधिकारी ने सभी सुपरवाइजरों से कहा कि अपने-अपने बीएलओ को निर्देशित करें कि वे एक रजिस्टर बनाएं, जिसमें बूथ की अनुमानित जनसंख्या, ईपी रेसियो एवं जेंडर रेसियो आदि सूचनाएं स्पष्ट रूप से अंकित की जाएं। उन्होंने ईपी रेसियो एवं जेंडर रेसियो को मानक के अनुसार ठीक करने के लिए आवश्यक कार्रवाई व फार्म को पूर्णरूप से भरकर ही तहसील में जमा करने को कहा। डीएम ने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करें, जिससे कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। समीक्षा के दौरान पता चला कि विधान सभा सिराथू के बूथ संख्या-210 में तैनात बीएलओ सहायक अध्यापक रचना ने कार्य करने से मना कर दिया है। जिस पर जिलाधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारी को एफआईआर दर्ज कराकर निलंबित करने के निर्देश दिया। इसी तरह चायल विधानसभा के तीन बीएलओ ड्यूटी नहीं कर रहे थे। जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें निलंबित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी बीएलओ ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर रहे हैं या कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

-------------------------
प्रसव केंद्र बनाने में लापरवाही, चिकित्सा प्रभारी से मांगा जवाब
मंझनपुर। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा विभाग के अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों को प्रसव केंद्र बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा की। कहा कि जिन केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं, उन्हें प्रसव केंद्र के रूप में संचालित किया जाए। उन्होंने प्रसव केंद्र बनाने में लापरवाही बरतने पर एमओआईसी (चिकित्सा प्रभारी) सिराथू से स्पष्टीकरण मांगा। कहा कि गोल्डन कार्ड प्रति माह प्रत्येक आशा से पांच-पांच बनवाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने आशाओं के भुगतान की समीक्षा की। इस दौरान लंबित भुगतान के मामलों में नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि समयसीमा के अंदर भुगतान किया जाना चाहिए। नियमित टीकाकरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
रंगोली के जरिए मतदाता बनने को किया जागरूक
पश्चिमशरीरा। सदर तहसील के बाकरगंज गोराजू स्थित दिलीप सिंह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान रंगोली के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति किया जागरूक किया गया। साथ ही मतदाता बनने के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ाया गया। इसी तरह के आयोजन राजकीय हाईस्कूल कशिया, आदर्श ग्राम सभा इंटर कॉलेज चरवा में भी हुए।
-------------------
कृषक प्रशिक्षण यात्रा को सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी
मंझनपुर। मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत ने सोमवार को कृषक, एफपीओ, एसएचजी सदस्यों के प्रशिक्षण एवं भ्रमण यात्रा बस को कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीडीओ ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, नाबार्ड की तरफ से प्रायोजित कैपेसिटी बिल्डिंग फॉर एडॉप्शन ऑफ टेक्नोलॉजी योजना के तहत जनपद के चार ब्लॉकों के 25 कृषकों, एफपीओ, एसएचजी सदस्यों को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, नवसारी-गुजरात में केला अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण एवं यात्रा कार्यक्रम का आयोजन सद्भावना सेवा एवं शिक्षा संस्थान की तरफ से किया गया है। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के सचिव वस्मी रकवी एवं डॉ. एसएमएच जैदी, सुनीता तिवारी, जनार्दन प्रसाद, शकील अब्बास करेंगे। इस मौके पर जिला सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड अनिल कुमार शर्मा, एलडीएम बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

-----------------------------------
जनसुनवाई 17 नवंबर को
मंझनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऊषारानी 17 नवंबर को जनपद के दौरे पर आएंगी। वह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न आदि से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगी। यह जानकारी सूचना विभाग की तरफ से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed