फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Former Chail MLA and SP leader Asif Jafri passes away, had gone to Chennai for heart transplant.

कौशांबी : चायल के पूर्व विधायक और सपा नेता आसिफ जाफरी का निधन, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए गए थे चेन्नई

Sun, 03 Sep 2023 04:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज/कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज/कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 04:09 PM IST
सार

चायल तहसील के महगांव निवासी आसिफ जाफरी (56) पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। वह 2012 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चायल से विधायक निर्वाचित हुए थे। 2017 में भी आसिफ जाफरी ने बसपा से चुनाव लड़ा था, लेकिन, भाजपा की लहर में वह चुनाव हार गए। इसके तुरंत बाद ही जनपद के कई नेताओ के साथ बसपा छोड़कर उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली थी।

विज्ञापन
Former Chail MLA and SP leader Asif Jafri passes away, had gone to Chennai for heart transplant.
आसिफ जाफरी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चायल विधानसभा के पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के नेता आसिफ जाफरी (56) का रविवार को सुबह निधन हो गया। वह काफी दिनों से दिल की बीमारी से पीड़ित थे। हार्ट ट्रांसप्लांट कराने के लिए चेन्नई गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। आपरेशन के पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संंख्या में लोग उनके आवास पर संवेदन व्यक्त करने के लिए पहुंच गए। 

विज्ञापन


चायल तहसील के महगांव निवासी आसिफ जाफरी (56) पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। वह 2012 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चायल से विधायक निर्वाचित हुए थे। 2017 में भी आसिफ जाफरी ने बसपा से चुनाव लड़ा था, लेकिन, भाजपा की लहर में वह चुनाव हार गए। इसके तुरंत बाद ही जनपद के कई नेताओ के साथ बसपा छोड़कर उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली थी।

विज्ञापन

लंबे समय से दिल की बीमारी से पीड़ित थे

करीबियों ने बताया कि पूर्व विधायक काफी दिनों से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। इधर बीच तबियत ज्यादा खराब होने पर चेन्नई के एक अस्पताल में हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पूर्व विधायक के निधन की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। आसिफ जाफरी का शव चेन्नई से विमान से लाकर प्रयागराज स्थित करेली में उनके आवास पर लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। सोमवार दोपहर बाद पैतृक गांव चायल के महगांव स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed