फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Five arrested for gambling, 1.95 lakh recovered

जुआ खेल रहे पांच गिरफ्तार, 1.95 लाख बरामद

Fri, 22 Apr 2022 07:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for gambling, 1.95 lakh recovered
सैनी कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को भड़ेहरी गांव स्थित ससुर खदेरी नदी के पास जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 1.95 लाख बरामद किया है। शुक्रवार को सभी आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन

एएसपी समर बहादुर ने बताया सैनी इलाके में कुछ लोग काफी दिनों से जुआ खेलने आ रहे थे। यह लोग अक्सर अपना स्थान बदलकर जुआ खेलते थे। लगातार मिल रही शिकायतों पर सैनी कोतवाली पुलिस को सक्रिय किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सैनी इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह को मुखबिर से पता चला कि भड़ेहरी गांव के समीप ससुर खदेरी नदी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस ने नदी के समीप घेराबंदी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों की पहचान भरवारी कस्बे के विनोद कुमार, किशन केसरवानी, सिराथू कस्बे के लक्की मौर्य, राहुल यादव व प्रयागराज के चंदापुर मुरहऊ थाना फाफामऊ निवासी अब्दुल रहमान के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फड़ से 1.85 लाख रुपये व आरोपियों की तलाशी के दौरान 10 हजार रुपये बरामद किया। इसके अलावा ताश की गड्डी भी बरामद हुई है। एएसपी ने बताया अब्दुल रहमान प्रयागराज के उतरांव कोतवाली से गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है। इसी तरह किशन केसरवानी पहले भी जुआ खेलने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed