फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fish spinach beaten

मछली पालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Mon, 15 Dec 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Mon, 15 Dec 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। तालाब में पाली गई मछलियां मारने से मना करने पर सेवढ़ा (पठन पुरवा) गांव के युवकों ने शनिवार की शाम मत्स्य पालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार पर आए ग्रामीणों ने बीच बचाव करके उसकी जान बचाई। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सेवढ़ा (पठन पुरवा) गांव निवासी बुद्धूलाल पुत्र लल्लू प्रसाद ने बताया कि उसने गांव के तालाब का पट्टा लिया है। इसमें उसने मछली पाली है। आरोप है कि शनिवार को गांव के ही कुछ युवक तालाब में आकर पाली गईं मछलियां पकड़ रहे थे। उसने मौके पर पहुंचकर मछली मारने से मना किया तो दोनों युवक उससे उलझ गए। इस दौरान आरोपियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए वह भागकर प्रधान के घर में घुस गया। इसके बाद भी हमलावरों ने उसे नहीं छोड़ा प्रधान के घर से घसीटकर भी उसकी पिटाई की। चीख-पुकार पर गांववालों ने आकर बीच बचाव किया और उसकी जान बचाई।
विज्ञापन


 उधर, घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी आ गए। घरवालों ने पिटाई से घायल बुद्धूलाल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन के साथ हमलावरों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी गई थी, लेकिन सभी घर से फरार थे। उधर, दबंगों की दादागीरी से मत्स्य पालक और उसके परिवार के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed