{"_id":"5c50a85abdec223c4643838d","slug":"firs-on-four-in-case-of-principal-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर हमले के मामल में चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पर हमले के मामल में चार पर एफआईआर
Wed, 30 Jan 2019 01:02 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के बरई बंधवा ग्राम प्रधान पर हुए कातिलाना हमले के मामले में सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। अदालत के निर्देश पर एफआईआर लिखने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बरई बंधवा ग्राम प्रधान रामदुलारे पुत्र जगदेव ने बताया कि गांव में वह पुलिया का निर्माण करा रहे थे। 10 जुलाई 2018 को निर्माण की स्थिति देखने गए थे। तभी पड़ोसी कादिया, जिया पुत्र गुलाब, गुलाब पुत्र मुश्ताक व महमूद पुत्र मुंशीर आदि अवैध असलहों से लैश होकर वहां पहुंच गए और चुनावी रंजिश के चलते अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर दी। हत्या के इरादे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि प्रधान को गोली लगी नहीं। उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित प्रधान ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान प्रधान ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। सोमवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को जेल भेजा जाएगा।