फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   firing in sand digging

बालू खनन मामले में गोलीबारी

Wed, 15 Dec 2021 07:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
firing in sand digging
कोखराज कोतवाली पुलिस ने बुधवार को लखनऊ के एक अपार्टमेंट से टीईटी सॉल्वर गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल, एक डोंगल, तीन एटीएम कार्ड और आई-10 कार भी बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गए युवक को पुलिस टीम ने जिले में लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

28 नवंबर को आयोजित टीईटी परीक्षा का पेपर आउट हो गया था। पेपर आउट होने के बाद शासन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द कर दी थी। मामले में पेपर सॉल्व करने वाले गिरोह के कई लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा था। पकड़े गए लोगों से मिली जानकारी उनके सॉल्वर गैंग के अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। कोखराज कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली कि सॉल्वर गैंग का सदस्य संतोष कुमार चौरसिया निवासी पुरानी हौली आगरा लखनऊ के एक अपार्टमेंट में ठहरा है।
विज्ञापन

पुलिस ने एसपी को मामले की जानकारी दी। एसपी राधेश्याम के निर्देश पर पुलिस टीम मंगलवार शाम को ही लखनऊ के लिए रवाना हो गई। देर रात पुलिस ने अपार्टमेंट में छापामारी कर साल्वर गैंग के सदस्य संतोष कुमार चौरसिया निवासी को गिरफ्तार कर कोखराज ले आई। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए संतोष चौरसिया को जेल भेज दिया है। पुलिस को संतोष के पास से दो मोबाइल, एक डोंगल, तीन एटीएम कार्ड और आई-10 कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed