फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   firing for sand digging in umarval ghat

उमरवल घाट में बालू के अवैध खनन को लेकर तड़तड़ाई गोली

Wed, 15 Dec 2021 07:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
firing for sand digging in umarval ghat
पिपरी कोतवाली के उमरवल गांव में बुधवार सुबह नाव से बालू खनन को लेकर हुए विवाद के बाद दोपहर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए हैं। इस दौरान अवैध असलहों से कई राउंड फायरिंग भी की गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर जख्मी लोगों को अस्पताल भेजवाया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के नसीरपुर गांव निवासी मनीष निषाद की ससुराल उमरवल गांव के नेपाली निषाद के यहां है। इन दिनों मनीष अपने ससुराल उमरवल गांव में रहकर ससुराल वालों के साथ नाव से यमुना नदी में बालू खनन करता है। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार सुबह मनीष अपने साले राजमन निषाद व कई अन्य लोगों के साथ नाव लेकर उस पार प्रयागराज के लालापुर के पंड़ुआ गांव के समीप यमुना नदी में बालू खनन करने गया था। वहीं पर मनीष व उसके ससुराल वालों का पंड़ुआ गांव के दरोगा निषाद के साथ विवाद हो गया। लोगों के मुताबिक वहां दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। विवाद के बाद मनीष व उसके ससुराल वाले नाव लेकर उमरवल घाट लौट आए तो पंड़ुआ गांव के कुछ लोग भी उमरवल घाट पर विवाद करने पहुंच गए।
विज्ञापन

विवाद बढृता देख उमरवल निवासी अंतू सिंह ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि मनीष के ससुराल वालों ने बीच बचाव कर रहे अंतू सिंह को भी पीट दिया तो उसके परिवार वाले आक्रोशित हो उठे। अंतू के परिजनों ने गांव आकर मनीष की ससुराल नेपाली निषाद के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि लाठी-डंडा व फरसा आदि लेकर नेपाली निषाद के यहां मारपीट शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आईं महिलाओं, युवतियों को भी पीटा गया। मारपीट में रेखा निषाद, रिंकी देवी, सपना निषाद व बाबूलाल निषाद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आक्रोशितों ने नेपाली निषाद के घर पर खड़ी बाइक भी तोड़ डाली। ग्रामीणों के मुताबिक मारपीट के बाद अवैध असलहों से चार-पांच राउंड फायरिंग भी की गई। फायरिंग होने से पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से जख्मी हुए लोगों को अस्पताल भेजवाकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर आदित्य सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में हुए विवाद में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमरवल बालू घाट पर नाव के जरिए यमुना नदी की बीच धारा से बालू खनन किया जा रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों के अनुसार इसे लेकर आए दिन नाविकों व मजदूरों के बीच विवाद होता रहता है। समय रहते पुलिस प्रशासन ने संजीदगी नहीं दिखाई तो बालू घाट पर खूनी संघर्ष होना तय माना जा रहा है। पखवाड़ा भर पहले भी नाव से बालू खनन को लेकर तिल्हापुर गांव के संजय व उमरवल गांव के शेखर के बीच विवाद हो चुका है। उस विवाद में भी गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा घाट गूंज उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed