{"_id":"61b9fbe9bcc08d659d22e5f4","slug":"fire-in-a-cloth-shop-by-short-circuit-kaushambi-news-ald322709049","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की शार्ट-सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की शार्ट-सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कस्बे में मंगलवार रात एक कपडे़ की दुकान में बिजली की शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। सूचना के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक समूची दुकान जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित के अनुसार में आग लगी में उसका 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
नगर पंचायत सिराथू के वार्ड दो परसीपुर निवासी राजकुमार केसरवानी की रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे तिराहे पर कपड़े की दुकान है। रोजाना की तरह मंगलवार शाम भी वह दुकान बंद करके घर चला गया था। रात तकरीबन 10 बजे दुकान के अंदर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने राजकुमार को फोनकर घटना की जानकारी दी। दुकान में आग लगने की खबर सुन बदहवास राजकुमार भागकर मौके पर पहुंचे। फायर स्टेशन सैनी को सूचना देने के साथ ही पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।
लेकिन बुझने के बजाय आग ने और भयवाह रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दुकान से भयंकर लपटें उठने लगीं। सूचना के बाद पहुंची फायर स्टेशन की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर दूसरी गाड़ी बुलाई गई। तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि घटना में करीब 20 लाख रुपये कीमती कपड़े जलकर राख हो गए हैं।