फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fire breaks out at automobile garage; panic ensues.

Kaushambi News: ऑटोमोबाइल के गैरेज में लगी आग, मचा हड़कंप

Sun, 10 May 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 10 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at automobile garage; panic ensues.
एजेंसी में लगी आग के बाद उठता धुएं का गुब्बार। संवाद
ओसा रोड स्थित जिला अस्पताल के पास शनिवार शाम संगम ऑटोमोबाइल एजेंसी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग एजेंसी के दूसरे तल पर बने टीनशेड गैरेज में लगी, जहां से धुएं का गुबार उठता देख कर्मचारियों और आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी दो दमकल की गाड़ियों से पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


एजेंसी के मैनेजर सूरज ने बताया कि शाम करीब 6:45 बजे वह और अन्य कर्मचारी एजेंसी बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी दूसरे तल पर बने गैरेज से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।


घटना के बाद आधे घंटे तक यातायात रहा प्रभावित

ओसा रोड स्थित एजेंसी में आग लगने से आसपास के दुकान व अन्य लोग सड़कों पर उतर आए। इसकी वजह से मंझनपुर ओसा रोड पर जाम की स्थित बन गई। इस दौरान वाहन चालक भी घटना को देखने के लिए रुक गए, जिसकी वजह से करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

एजेंसी में लगी आग के बाद उठता धुएं का गुब्बार। संवाद

एजेंसी में लगी आग के बाद उठता धुएं का गुब्बार। संवाद

एजेंसी में लगी आग के बाद उठता धुएं का गुब्बार। संवाद

एजेंसी में लगी आग के बाद उठता धुएं का गुब्बार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed