{"_id":"6a651a34151e661cf309b8c3","slug":"fir-registered-against-four-individuals-for-murder-linked-to-a-love-affair-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-145279-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र में डीएफसी रेलवे लाइन पर दो टुकड़ों में मिले युवक के शव के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
रसूलपुर गिरसा निवासी 20 वर्षीय शिवकुमार, पुत्र स्वर्गीय शुकरू, हरियाणा में एक ढाबे पर काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह गुरुवार को घर लौट रहा था और रास्ते में लगातार मोबाइल पर परिवार से बात कर रहा था। शुक्रवार सुबह उसका शव डीएफसी रेलवे लाइन पर दो हिस्सों में मिला। इस घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।
मृतक के भाई राजकुमार ने आरोप लगाया है कि शिवकुमार का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इसी रंजिश में युवती के पिता राकेश, भाई राजू, मां और मामा ने उसकी हत्या कर शव रेलवे पटरी पर फेंक मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।