फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   FIR LODGE IN MANJHANPUR KOTWALI

विहिप कार्यकर्ताओं का हंगामा

Wed, 13 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
सात जुलाई की रात मंझनपुर इलाके की एक किशोरी को अगवा कर गैंगरेप किया गया। किशोरी के अपहरण और रेपकांड में एक वर्ग विशेष के युवकों पर आरोप हैं। मामले में पुलिस ने कार्रवाई     नहीं की। इस पर मंगलवार को महिला थाने पहुंचे विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

मंझनपुर इलाके की रहने वाली 16 वर्षीय एक लड़की अपने माता-पिता के साथ फतेहपुर के थाना किशनपुर क्षेत्र के एक गांव में मौसी की शादी में शामिल होने 7 जुलाई को गई थी। रात में करीब नौ बजे मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के कुंवरी पइंसा का रहने वाला एक युवक अपनी बोलेरो (चार पहिया गाड़ी) से वहां पहुंच गया। युवक ने मंझनपुर में किशोरी के घर के पास दुकान खोल रखी है।
विज्ञापन


जान पहचान होने की वजह से किशोरी उससे बात करने लगी। इस दौरान युवक ने अपने चालक के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया। विरोध करने पर उसने किशोरी की पिटाई कर दी। इससे वह जख्मी हो गई थी। रास्ते में किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। फिर रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। होश आने के बाद किशोरी रोने बिलखने लगी। सुबह युवक किशोरी को उसके घर के पास फेंक गया। किशोरी के गायब होने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। सुबह पता चलने पर परिजन घर पहुंचे। इसके बाद किशोरी के पिता मंझनपुर थाने पहुंचे। वहां से उन्हें किशनपुर थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता दोनों थाने का चक्कर काटते रहे। थकहार कर एसपी कौशाम्बी से शिकायत की। इसके बाद भी मंझनपुर थाने की पुलिस ने कार्रवाई की। घटना की जानकारी होने पर विहिप के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी कार्यकर्ताओं के साथ महिला थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया तो पुलिस हरकत में आई। इसके बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष तिवारी ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि पुलिस ऐसे मामलों पर चुप्पी साधकर असंतोष को बढ़ावा दे रही है। हिंदू लड़कियों को बदनाम किया जा रहा है। कहा कि कुछ दिनों पूर्व विहिप मंत्री प्रदीप मिश्र पर हुए हमले में भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed