फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   fir lodge in kokhraj kotwali

छेड़खानी और लूट मामले में चार लोगों पर केस

Mon, 04 Jun 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 04 Jun 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। घर में घुसकर महिला की पिटाई, छेड़खानी और लूट के एक मामले में शनिवार शाम कोखराज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंग आए दिन उसे व उसके परिवार के सदस्यों को अपशब्द बोलता है।

विरोध करने पर झगड़ा करने पर अमादा हो जाता है। पीड़िता के मुताबिक 29 मई की शाम भी पड़ोसी गाली-गलौच कर रहा था। ऐतराज जताने पर परिजनों संग मिलकर उसने पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए महिला भीतर घुस गई तो हमलावरों ने घर में घुसकर उसे पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने महिला के साथ छेड़खानी की और गले से सोने की चेन भी लूट लिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार शाम आरोपी संतोष, उसके परिवार के ही मोनू, श्यामलाल और कमला देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर वाईपी सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed