फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Father said goodbye to the world as soon as the daughter's in-laws left

बेटी के ससुराल विदा होते ही दुनिया से अलविदा कह गया पिता

Wed, 11 May 2022 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Father said goodbye to the world as soon as the daughter's in-laws left
Father said goodbye to the world as soon as the daughter's in-laws left - फोटो : KAUSHAMBI
चरवा कोतवाली के सिकंदरपुर आइमा गांव में बेटी को ससुराल विदा करने के बाद नहाकर तार पर गीले कपड़े डालते वक्त करंट लगने से पिता की मौत हो गई। घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर आइमा गांव निवासी मैनी प्रसाद (52) किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। मैनी की एक बेटी गुड़िया व बेटा कंधई हैं। रविवार को गुड़िया की शादी थी। सोमवार को बरात विदा होने के बाद मैनी प्रसाद हैंडपंप पर नहाने गया।
विज्ञापन

नहाने के बाद वह गीले कपड़े घर के बाहर लगे तार पर डालने लगा तभी करंट की चपेट में आ गया। घटना में मौके पर ही मैनी प्रसाद की मौत हो गई। घटना से परिवार में जहां खुशियां मनाई जा रही थी, वहां कोहराम मच गया। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में घर के अंदर फांसी पर लटका मिला किशोरी का शव
चरवा कोतवाली के कूड़ापुर गांव में मंगलवार दोपहर संदिग्ध हाल में एक किशोरी का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना के वक्त परिवार के लोग घर के बाहर थे। घर लौटे परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कूड़ापुर निवासी रामबाबू मजदूर है। उसकी बेटी नंदिनी (15) आठवीं तक की पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती थी। परिवार के लोगों के अनुसार मंगलवार को रामबाबू मजदूरी करने गया था। दोपहर में घर के अन्य लोग बाहर गए थे। अकेली नंदिनी ही घर में थी। दोपहर बाद जब घर के लोग लौटे तो नंदिनी का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नंदिनी की मौत को लेकर परिवार के लोग और पुलिस आत्महत्या की बात कह रहे हैं। नंदिनी ने आत्महत्या क्यों की? इसको लेकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगर परिवार के लोग शिकायत करते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed