फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Father's death going to see relationship for daughter, nephew Gambhir

बेटी के लिए रिश्ता देखने जा रहे पिता की मौत, भांजा गंभीर

Sat, 09 Oct 2021 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Father's death going to see relationship for daughter, nephew Gambhir
Father's death going to see relationship for daughter, nephew Gambhir
सदर कोतवाली के कादीपुर के समीप शुक्रवार दोपहर भांजे के साथ बाइक से बेटी के लिए रिश्ता देखने जा रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना में उसके साथ भांजा गंभीर रूप से जख्मी है। इलाज के लिए उसे प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

प्रयागराज शहर के बड़ी कोठी दारागंज निवासी शंभू (45) शुक्रवार को अपने भांजे वीरेंद्र के साथ अपनी बेटी की शादी के लिए रिश्ता देखने बाइक से महेवाघाट जा रहा था। जैसे ही दोनों लोग सदर कोतवाली के कादीपुर के समीप पहुंचे तभी अनियंत्रित हुई बाइक ससुर खदेरी नदी की रेलिंग से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में मामा-भांजा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। यहां चिकित्सकों ने शंभू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र की हालत नाजुक देख उसे इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मंझनपुर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed