फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmer's son won silver medal in marathon

Kaushambi News: मैराथन में किसान के बेटे ने जीता रजत पदक

Tue, 29 Aug 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 29 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmer's son won silver medal in marathon
विवेक सिंह
म्योहर। कौशाम्बी ब्लॉक के नौबस्ता मजरे म्योहर के रहने वाले किसान के बेटे ने तमिलनाडु में हुई राष्ट्रीय स्तर की मैराथन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


तमिलनाडु में 27 अगस्त को क्रीड़ा भारती में हुई नेशनल लेबर मैराथन में नौबस्ता निवासी विवेक सिंह ने हिस्सा लिया। 15 किमी की मैराथन में छह हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें विवेक ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। बेहद गरीब परिवार से जुड़े विवेक के पिता ज्ञान सिंह किसान हैं। ज्ञान सिंह बताते हैं कि विवेक को शुरू से ही खेलकूद में रुचि थी। लेकिन आर्थिक स्थित अच्छी न होने के कारण कोई विशेष मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


पिछले साल इंटर पास किया। पैसों की कमी से आगे पढ़ाई रोकनी पड़ी। विवेक ने लगन और मेहनत से खुद ही अभ्यास किया। मार्च में झारखंड में हुई 21 किमी मैराथन में सिल्वर और अप्रैल में बलिया में हुई स्टेट स्तर की 21 किमी मैराथन में कांस्य पदक जीता। झारखंड में हुई प्रतियोगिता के समय उसके पास जूते नहीं थे, इसकी वजह से गोल्ड तक पहुंचने में विफल हो गया। विवेक की इस सफलता पर रिश्तेदारों के साथ गांव के लोगों ने भी पूरे परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed