फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   farmer news kaushambi

ऋण माफी योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं 6649 किसान

Wed, 13 Sep 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 13 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
farmer news kaushambi
kaushambi
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को फसली ऋण मोचन योजना की समीक्षा की। इस दौरान पता चला कि 6649 किसानों का आधार कार्ड अभी तक उनके बैंक खाते से लिंक नहीं हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने चयनित किसानों को आधार कार्ड लिंक कराने के लिए 14 सितंबर तक की मोहलत दी है।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में डीएम ने बताया कि ऋण माफी मोचन योजना में शामिल किसानों का चयन हो चुका है। जिन किसानों ने अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं कराया है, उनकी सूची तहसील में चस्पा करवा दी गई है। आधार लिंक कराने के लिए संबंधित किसानों को 14 सितंबर तक का मौका दिया गया है। डीएम ने कहा कि ऐसे किसान लाभार्थी जिनकी मौत हो चुकी है, उनके संबंधित का उत्तराधिकारी मृतक प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दें ताकि वारिश को योजना का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन


बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना के लिए चयनित 36821 किसानों में 6649 ने अपना आधार खाते से लिंक नहीं कराया है। हिदायत दी कि 14 सितंबर तक खाते से आधार न लिंक कराया तो उन्हें योजना के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डीके दोहरे, एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, उप निदेशक कृषि सहित संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधक व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed