{"_id":"62854899eb7d2f2a760fef57","slug":"farmer-guarding-the-field-dies-due-to-bull-attack-kaushambi-news-ald333312177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा सांड़ के हमले से खेत की रखवाली कर रहे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा सांड़ के हमले से खेत की रखवाली कर रहे किसान की मौत
विज्ञापन
सांड के हमले से मृत राज करन की फाइल फोटो
- फोटो : KAUSHAMBI
कौशाम्बी कोतवाली के चक सतारगंज गांव में बुधवार सुबह खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर जख्मी कर दिया। खेतों पर काम कर रहे अन्य किसानों ने सांड़ को खदेड़ा और जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से क्षेत्रीय किसानों में दहशत है।
चक सतारगंज गांव में एक साड़ हिंसक हो गया है। वह खेत की रखवाली करने वाले किसानों पर अक्सर हमला कर देता है। बुधवार को गांव का राजकरण मौर्य (45) अपने खेत की रखवाली कर रहा था। इस दौरान सांड़ उसके खेत में आकर चरने लगा तो राजकरण ने उसे दौड़ा लिया। इसके बाद हिंसक हुए सांड़ ने राजकरण पर हमला कर दिया। राजकरण के चीख-पुकार मचाने पर खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने ईंट-पत्थर चलाकर सांड़ को खदेड़ा।
घटना की जानकारी पर राजकरण के घरवाले भी आ गए। परिवार के लोग राजकरण को इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों की माने तो खीरा, ककड़ी, सब्जियों की फसल बोई गई है। इन फसलों की रखवाली के लिए किसान खेत में रात-दिन रखवाली करते हैं। ग्रामीणों ने सांड़ को पकड़वाकर गोआश्रय केंद्र में संरक्षित कराए जाने की मांग की।