फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   eye health

लापरवाही छीन सकती है आंखों की रोशनी

Thu, 18 Aug 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 18 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
eye health
other
 संभलें! थोड़ी सी लापरवाही से आपकी आंखों की रोशनी जा सकती है। मौसम के उतार-चढ़ाव से आंखों की संक्रामक बीमारी फैलने लगी है। लोग आंखों के लाल होने, पुतली में घाव आदि से परेशान हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय सबसे ज्यादा यह बीमारी बच्चों के साथ युवाओं में देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


मौसम के बदलते मिजाज और वातावरण में फैल रहा प्रदूषण सबसे ज्यादा दिक्कत आंखों में कर रहा है। आंखों की संक्रामक बीमारी भी फैलनी शुरू हो गई है। रोजाना अकेले जिला अस्पताल में ही 10 से 15 आंख के रोगी आ रहे हैं। बुधवार को मोनी देवी (25), सूरज कली (25), राम प्रकाश (18), सुशीला देवी (40), सुमित्रा देवी (45), मनोरमा देवी (50) और गरीबदास (60)  आदि इलाज के लिए अस्पताल गए थे। इनके घरवालों की मानें तो यह लोग सप्ताहभर से आंखों की बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


इसी तरह से अन्य सीएचसी, पीएचसी और प्राइवेट अस्पतालों में भी रोगियों की ऐसी ही भीड़ देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डा. एसके यादव का कहना है कि इस समय जो भी आंखों के बीमार आ रहे हैं। उनकी आंखों की लालिमा और पुतली में घाव है। बताया कि आंखों में हल्की सी लालिमा आते ही नेत्र चिकित्सक को दिखाना जरूरी है। कहा कि आंखों में लालपन आने से अल्सर या फिर पुतली में घाव होना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उन्होंने लोगों से आंख को नियमित ठंडे पानी से धोने की सलाह दी। कहा कि आंखें शरीर के सबसे संवेदनशील अंगों में से एक हैं। इनके प्रति बरती गई जरा सी लापरवाही जिंदगी भर का दर्द दे सकती है। नेत्र विशेषज्ञ के परामर्श के दुकान से खरीदकर कोई भी ड्राप आंख में डालने से भी बचने की सलाह लोगों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed