{"_id":"69ac79f040f29aa7120cfcdf","slug":"even-the-friends-who-came-to-help-kept-watching-and-lost-their-lives-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-137621-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मदद के लिए आए दोस्त भी देखते रह गए और निकल गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मदद के लिए आए दोस्त भी देखते रह गए और निकल गई जान
Sun, 08 Mar 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो चालक शिवांश त्रिपाठी की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद दोस्त और पुलिसकर्मी सब कुछ अपनी आंखों के सामने होता देखते रह गए, लेकिन किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
हादसे के समय शिवांश के दोस्त और पुलिसकर्मी भी थोड़ी ही दूरी पर मौजूद थे। शिवांश अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी बहन ईशा की शादी पांच फरवरी को हुई थी और परिवार अब शिवांश की शादी की तैयारियों में जुटा था। करीब तीन महीने पहले ही उनकी सगाई हुई थी और नवंबर में शादी तय थी।
घर में शादी की तैयारियों और खुशियों की चर्चा चल रही थी, लेकिन अचानक आई इस खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बेहाल हो गए।