{"_id":"65f8f6491d31060771ff3425728dc19f","slug":"eo-and-six-officers-stopped-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ समेत छह अफसरों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ समेत छह अफसरों का रोका वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। मुख्यमंत्री के विशेष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की बुधवार को डीएम ने बैठक करके समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पशुओं के टीकाकरण और मृदा परीक्षण में की जा रही मनमानी पर गुस्सा जताया। वहीं लोहिया गांव चयनित गांव के नोडल अधिकारी बनाए गए अफसरों को गांव के विकास कार्य जांचते रहने और समाजवादी पेंशन एवं लोहिया गांव के विकास कार्यों को आनलाइन करने की हिदायत दी। डीएम ने बैठक से गैरहाजिर रहे मंझनपुर, करारी और भरवारी के ईओ समेत छह अफसरों का वेतन भी रोक दिया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा जिलाधिकारी राजमणि यादव ने की। बारी-बारी से एक-एक योजनाओं की उन्होंने प्रगति खंगाली। इस दौरान मृदा परीक्षण के नमूने लेकर उसकी रिपोर्ट लेने में लापरवाही पर उन्होंने कृषि अधिकारी को फटकार लगाई। वहीं पशुओं के टीकाकरण में मनमानी पर सीवीओ की भी क्लास ली। वहीं आधारकार्ड बनाने के नाम पर लगातार मिल रही वसूली की शिकायत पर आधारकार्ड बनाने वाली एजेंसी के मालिक को भी फटकार लगाई।
साथ ही सभी जनसेवा केंद्र के संचालकों को अपने-अपने क्षेत्र के लोगों का कार्ड मुफ्त में बनाने का निर्देश दिया। डीएम ने समाजवादी पेंशन और लोहिया गांवों के विकास कार्यों को आन लाइन किए जाने का भी निर्देश दिया। साथ ही लोहिया गांवों के लिए तैनात किए गए नोडल अधिकारियों को गांव में निरंतर भ्रमण करके विकास कार्यों की निगरानी करते रहने और अधूरे कामों को पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इससे पहले डीएम ने बैठक से गैरहाजिर रहे मंझनपुर, भरवारी और करारी के ईओ, कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद, पैक्सपेड और राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधकों का वेतन भी रोक दिया है। बैठक में सीडीओ भोलानाथ मिश्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. आरके मिश्र, बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव, डीएसओ अखिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।