फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Emergency power cuts cause problems in 46 villages, keeping people awake all night

Kaushambi News: आपातकालीन कटौती से 46 गांवों में परेशानी, रातभर जाग रहे लोग

Wed, 13 May 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 13 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Emergency power cuts cause problems in 46 villages, keeping people awake all night
पुरखास उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली की आपातकालीन कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी के बीच शाम होते ही आधे घंटे बिजली आपूर्ति के बाद एक-एक घंटे की कटौती की जा रही है। रातभर हो रही ट्रिपिंग और कटौती से लोगों की नींद हराम हो गई है।
विज्ञापन

उपकेंद्र से जुड़े तिल्हापुर, मोहम्मदाबाद और बकोढ़ा फीडर के 46 गांवों में शाम ढलते ही बिजली कटौती शुरू हो जाती है। तिल्हापुर फीडर के उपभोक्ता शैलेश कुमार, मिथलेश कुमार, पुरुषोत्तम, शिव दयाल और ओम प्रकाश ने बताया कि दोपहर में भी बिजली कटौती हो रही है, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत रात में होती है।
विज्ञापन

गर्मी से छोटे बच्चे बेहाल हैं और लोगों का सोना मुश्किल हो गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि शासन की ओर से रात में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं, इसके बावजूद ट्रांसमिशन विभाग लगातार बिजली कटौती कर रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ग्रामीण इलाकों में हालात और खराब होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात स्थिति ज्यादा खराब रही। रात आठ बजे से मंगलवार तड़के तक आधे घंटे आपूर्ति के बाद एक-एक घंटे की कटौती होती रही। भोर में चार बजे से सुबह आठ बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। इससे भीषण गर्मी में लोग काफी परेशान हुए। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से रात में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

बिजली की मांग बढ़ने से तिल्हापुर मोड़ स्थित 1/32 ट्रांसमिशन से आपातकालीन कटौती की जा रही है।
- सफीक अंसारी, अवर अभियंता, पुरखास उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed