{"_id":"590b81c74f1c1baa5a44107b","slug":"electriciti-without-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली को लेकर भिड़े कलेक्ट्रेट कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली को लेकर भिड़े कलेक्ट्रेट कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 05 May 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट कालोनी के कर्मचारी अब तक चोरी की बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। देर रात जेई ने कालोनी की आपूर्ति बंद कर दी। इससे नाराज कलेक्ट्रेट कर्मियों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही बिजली विभाग के कर्मियों से भिड़ गए। जानकारी होने पर सीडीओ ने मध्यस्थता कर मामले को शांत कराया।
कलेक्ट्रेट कालोनी के कर्मचारी सालों से चोरी की बिजली जला रहे थे। विद्युत बकाया की वसूली न होने पर विभाग ने अभियान चला रखा था। इसी दौरान एक्सईएन को पता चला कि कलेक्ट्रेट कालोनी के कर्मचारी बगैर कनेक्शन लिए बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। देर रात एक्सईएन के निर्देश पर जेई चंद्रशेखर आजाद ने टीम के साथ कालोनी में धावा बोल दिया। सीधे ट्रांसफार्मर से कर्मचारियों के आवासों का कनेक्शन काट दिया गया। बत्ती गुल होते ही कर्मचारियों ने टीम को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया।
जानकारी होने पर सीडीओ मौके पर पहुंचे। सीडीओ ने किसी तरह मामला शांत कराया। जेई ने दो दिन के भीतर कनेक्शन कराने की मोहलत देते हुए रात 12 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की तो कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।