फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Electrician's body found hanging from a tree

Kaushambi News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला इलेक्ट्रिशियन का शव

Wed, 26 Jun 2024 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 26 Jun 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
Electrician's body found hanging from a tree
तिल्हापुर गांव में हिमांशू की मौत के बाद परिजनों से छानबीन करती पुलिस। संवाद
पेड़ पर फंदे से लटका मिला इलेक्ट्रिशियन का शव
विज्ञापन

- सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर गांव की घटना
फोटो -05
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर गांव के समीप स्थित नंट बाबा स्थान के पास बुधवार सुबह आम के पेड़ पर इलेक्ट्रिशियन का शव फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तिल्हापुर गांव से 800 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे नंट बाबा देवस्थान परिसर में पुराना आम का पेड़ है। रविवार सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा कि पेड़ पर एक युवक का शव बिजली के वायरिंग वाली तार के सहारे फंदे पर लटक रहा था। शव के नीचे ही एक बजाज प्लेटिना बाइक गिरी पड़ी थी। बाइक के बगल में ही एक बैग भी पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद फोरेंसिक टीम को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने फंदा काटकर शव नीचे उतारा। बाइक के बगल पड़े बैग की तलाशी लेने पर उसमें प्लास, कटर, पेचकस, वायर और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक के सामान मिले। साथ ही पास में बीयर की दो खाली कैन और पानी का बोतल भी मिली। तलाशी लेने पर पुलिस को पैंट की जेब में फ्लाइट मोड पर लगा एंड्रायड फोन मिला। जैसे ही पुलिस ने मोबाइल से फ्लाइट मोड हटाया उसमें फोन आने लगा। फोन करने वाले ने बताया कि वह नेवादा गांव का विपिन सिंह बोल रहा है। पुलिस ने विपिन को शव के बारे में जानकारी देकर उसे और घरवालों को घटनास्थल पर बुलाया। 10 मिनट में ही विपिन और उसके परिजन बदहवहास हालत में घटनास्थल पर पहुंच गए। विपिन ने बताया कि शव उसके छोटे भाई हिमांशू सिंह (22) पुत्र ज्ञान सिंह का है। विपिन के मुताबिक हिमांशू इलेक्ट्रिशियन था। मंगलवार को वह पिपरी कोतवाली के गोपालपुर गांव के बृजेन्द्र सिंह के यहां वायरिंग करने के लिए घर से दोपहर 11 बजे निकला था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर रातभर घरवाले उसकी खोजबीन में जुटे रहे। मोबाइल बंद होने के चलते उसका पता नहीं चल रहा था। हिमांशू ने आत्महत्या क्यों की, उसकी किसी से कोई रंजिश तो नहीं, इस बारे में घरवाले कोई जानकारी नहीं दे सके। वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि उसका किसी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के बारे में कुछ बताया जा सकता है। प्रथमदृष्टया मामला सुसाइड का ही लग रहा है। घरवालों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

--------------
तीन भाइयों में सबसे छोटा था हिमांशू
--मृतक के भाई विपिन सिंह ने बताया कि तीन भाइयों में विपिन सबसे छोटा था। पिता ज्ञान सिंह गुजरात के सूरत शहर में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। मां रेखा सिंह महिलाओं के समूह की सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
तीन दिन से कुछ परेशान सा रहता था हिमांशू
--पिपरी कोतवाली के गोपालपुर गांव के जिस बृजेन्द्र सिंह के यहां हिमांशू वायरिंग का काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि हिमांशू पिछले तीन दिन से कुछ परेशान सा लग रहा था। बीच में काम बंदकर घर से बाहर निकलकर वह किसी से काफी देर तक मोबाइल पर बातचीत करता रहता था। बृजेन्द्र के मुताबिक मंगलवार शाम को काम बंद करने से पूर्व हिमांशू ने अपने हेल्पर गोविंदपुर गांव के नितिन को पहले ही भेज दिया था। बाद में शाम छह बजे के करीब वह भी बाइक और बैग लेकर घर जाने की बात कहकर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed