{"_id":"5e0657988ebc3e87dc40651f","slug":"electrician-killed-by-falling-from-tractor-kaushambi-news-ald2641320114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से गिरने से इलेक्ट्रिशियन की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से गिरने से इलेक्ट्रिशियन की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर से गिरने से इलेक्ट्रिशियन की गई जान
चरवा कोतवाली क्षेत्र के सैयद सरावां गांव के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरवा। इलाके के सैयद सरावां गांव के समीप गुरुवार रात ट्रैक्टर से गिरकर एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। वह अपने साले के साथ ईंट उतरवाने जा रहा था। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बड़ेगांव का राम सुचित (29) पुत्र बुधराम इलेक्ट्रिशियन था। उसके ससुर परिहार और साले मदन सैयद सरावां स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। गुरुवार को किसी काम से साले ने रामसुचित को भट्ठा बुलाया था। इसके बाद रात को कहीं ईंट उतारने ट्रैक्टर से वह उसे साथ ले जा रहा था। सैयद सरावां गांव के समीप ही अचानक रामसुचित ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। यह देख साथ रहा उसका साला सहित अन्य लोग सन्न रह गए। इलाज के लिए ले जाने का इंतजाम कर ही रहे थे कि इसी बीच रामसुचित की सांसें थम गईं। ससुराली रात को शव लेकर भट्ठा चले गए। सुबह खबर मिलते ही मृतक के परिवार वाले भट्ठा पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में किसी पक्ष ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।