फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Eight officers-employees including ADO, JE absent, withheld salary

एडीओ, जेई समेत आठ अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर, रोका वेतन

Fri, 29 Apr 2022 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Eight officers-employees including ADO, JE absent, withheld salary
सदर ब्लॉक में अभिलेखों का निरीक्षण करते सीडीओ - फोटो : KAUSHAMBI
मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार की सुबह सदर ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो सहायक विकास अधिकारी, एक अवर अभियंता समेत आठ अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर मिले। साथ ही कार्यालय में अव्यवस्थाओं का अंबार मिला। इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए गैरहाजिर अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोकने के साथ ही दो दिन के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिया।
विज्ञापन

सीडीओ बृहस्पतिवार को सुबह ठीक 10.02 बजे मंझनपुर ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच की। इसमें एडीएओ सहकारिता अनूप कुमार एक दिन आगे यानी 29 अप्रैल का भी हस्ताक्षर कर रखा था। जबकि एडीओ आईएसबी जानकी शरण गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

आरईएस के जेई प्रभात सिंह 22 अप्रैल से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। सहायक लेखाकार सुनील कुमार मिश्रा, तकनीकी सहायक डीके साहू, ब्लॉक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर अवधेश कुमार मौर्य, बीएमएम कार्यालय में तैनात भारतीय साहू एवं लवकुश साहू भी गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए गैरहाजिर अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन एवं मानदेय रोकने का निर्देश दिया। ब्लॉक कार्यालय से संबद्ध वीडीओ विष्णु दत्त शुक्ल के संबद्धीकरण पर बीडीओ से जवाब-तलब किया। अतिरक्ति कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा पंकज सोनकर द्वारा अप्रैल में एक भी दिन हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं करने पर आपित्त जताई।
साथ ही सदर एवं कौशाम्बी ब्लॉक में तीन-तीन दिन बैठने का समय निर्धारित किया। युवक मंगल दलों को बाकी बची किट उपलब्ध कराने के साथ ही नामित नोडल अधिकारी से सत्यापन कराने को कहा। ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई जाने वाली पेयजल शुद्धता परीक्षण किट बीडीओ कक्ष में मिलने पर नाराजगी जाहिर की। कार्यालय कक्षों के निरीक्षण में अस्त-व्यस्त फाइलें एवं गंदगी का अंबार मिलने पर दो दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा।
अभिलेखों के रखरखाव में भी गड़बड़ी मिलने पर जताई नाराजगी
कलक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों व परिसर का जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी व नालियों में दूषित पानी का भराव मिला। इसके अलावा कई कार्यालयों में अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं मिला। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। नाजिर को निर्देश दिया कि कार्यालयों व कलेक्ट्रेट परिसर की साफ-सफाई सही तरीके से कराई जाए।
बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे डीएम सुजीत कुमार ने शस्त्र कार्यालय, ट्रेजरी, नजारत समेत कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान ट्रेजरी आफिस के पीछे नाली में दूषित पानी का जमाव मिला। इसके अलावा ट्रेजरी कार्यालय में फाइलों का रखरखाव सही नहीं था।

इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए नाजिर को परिसर व नालियों की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यालयों में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने एवं निष्प्रयोज्य फर्नीचर, कुर्सी, मेज व कूलर की मरम्मत व नीलामी कराने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय समेत कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण करते डीएम सुजीत कुमार

कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण करते डीएम सुजीत कुमार- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed