फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Durgapur village house in the controversy over dispute

दुर्गापुर गांव में मकान विवाद को लेकर हुआ बवाल

Thu, 05 Nov 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 05 Nov 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। मकान कब्जे के विवाद में बुधवार को पिपरी के दुर्गापुर गांव में जमकर बवाल हुआ। मकान कब्जाने आए लोगों ने मौजूद लोगों की जमकर पिटाई की। घर भी फूंका दिया। चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर हमलावरों ने हवा में गोलियां भी दागी। इससे पूरे गांव में सनसनी मच गई। भीड़ जुटती देख जान से मारने की धमकी देते हुए दबंग भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में पूर्व प्रधान और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना से गांव में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी कल्लू पुत्र जगरूप किसान है। उसके मुताबिक करीब 25 साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति से उसने जमीन खरीदकर बस्ती से बाहर मकान बनवाया था। इन दिनों वह अपने इसी मकान में परिवार के साथ रहता है। इस मकान को लेकर उसका गांव के ही एक पूर्व प्रधान से विवाद है। बुधवार की दोपहर पूर्व प्रधान 8-10 लोगों के साथ आए और मकान में घुसकर सामान बाहर फेंकने लगे। विरोध करने पर कल्लू और परिवार के अन्य सदस्यों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


 चीख-पुकार सुनकर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावरों ने दहशत फैलाने की नीयत से हवां में गोलियां भी दागी। फिर घर में आग लगा दी। देखते ही देखते मकान जलने लगा। फायरिंग, आगजनी से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। भीड़ जुटने लगी, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उधर, हमलावरों के भाग जाने के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद भुक्तभोगी की तहरीर पूर्व प्रधान और उनके आठ अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ विनोद यादव ने बताया कि जमीन के विवाद में घटना हुई है। मामले की जांच के साथ हमलावरों की तलाश की जा रही है। उधर, फायरिंग, आगजनी की घटना से पूरे गांव में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed