फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Drugs distributed to prison inmates to protect against corona

कोरोना से बचाव के लिए जेल के बंदियों को बांटी गई दवा

Sun, 31 May 2020 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Drugs distributed to prison inmates to protect against corona
Drugs distributed to prison inmates to protect against corona - फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना से बचाव के लिए जेल के बंदियों को बांटी गई दवा
विज्ञापन

रविवार को होम्यिोपैथी विभाग की तरफ से की गई पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए रविवार को जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय के तत्वावधान में जिला जेल के बंदी, कलेक्ट्रेट, एसपी ऑफिस व क्षयरोग अस्पताल के स्टाफ को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवा का नि:शुल्क वितरण किया गया।

होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. पीके यादव के नेतृत्व में होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक एलबम-30 का वितरण किया गया। डॉ. पीके यादव ने बताया दो हजार शीशी का वितरण किया गया है। यह दवा मनुष्य के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। कोरोना एक वायरस जनित बीमारी है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की दिक्कत आने पर कोरोना का संक्रमण बढ़ सकता है। इसलिए इस दवा के नियमित सेवन से मनुष्य के अंदर इम्यून पॉवर बढ़ता है। दवा वितरण के दौरान चिकित्साधिकारी (आयुष दूत) डॉ. वीरेश केसरवानी, डॉ. ओमकेश सिंह, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. अर्जुन मौर्या, डॉ. प्रियंका सिंह,डॉ. अरुण यादव, डॉ. अनूप चतुर्वेदी मौजूद रहे। वहीं सिराथू कस्बे के मंझनपुर रोड में संचालित वेद होम्योहॉल एंड क्लीनिक के संचालक की तरफ से एक हजार शीशी दवा का वितरण किया गया। संचालक डॉ. वीरेश केसरवानी का कहना है महामारी की रोकथाम के लिए संस्थान की तरफ से जिला होम्योपैथिक अधिकारी को दवा दी गई है। यह दवा कोरोना फाइटर को वितरित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed